दीपावली का त्यौहार दीपावली का त्यौहार हिन्दू धर्म का सबसे बडा त्यौहार है । यह भारत में मनाया जाता है । दीपावली का अर्थ दीप + अवली अर्थात दीपो की पंक्ति दीपावली वाले दिन लोग दीपो को जलाकर दीपावली का त्यौहार मनाते हैं इसे दीप का त्यौहार भी कहते हैं । इसका अर्थ संसार में प्रेम एकता की रोशनी देना । दीपक खुद जलकर दूसरों को रोशनी प्रदान करता है, इसका सन्देश की जीवन मे रोशनी भरना हैं। जीवन के अंधकार को मिटाकर उसे उज्वल करना हैं । यह त्यौहार उमंग, उत्साह, हर्ष , का प्रतीक है । दीपावली कब मनायी जाती है और क्यों मनायी जाती है दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को मनायी जाती हैं । यह रात बहुत अन्धेरी काली होती हैं, लोग इस दिन दीपक जलाकर, मोमबत्तियाँ जलाते हैं चारो तरफ रोशनी ही रोशनी होती हैं । इस दिन प्रभु श्री राम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे, तो अयोध्या वासियो ने प्रभु श्री राम जी की लौटने की खुशी में दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था। उनके लौटने की खुशी मे लोगों ने उनका स्वागत तरह तरह से किया था । तभी से दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है । प्रभु श्री...